11 महिलाएं, संचालक और ग्राहक गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर थाना हाईवे और कोतवाली क्षेत्र के देव गेस्ट हाउस और दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। जहां से 11 महिलाएं, संचालक और एक ग्राहक को पकड़ा था।
ये भी पढ़ें - UP: जीजा की ये हरकत बर्दाश्त न हुई, मुंह में ठूंसा कपड़ा और फिर...पुलिस ने दर्ज किया केस; एक को भेजा जेल
बुकिंग पर आती थीं महिलाएं
देह व्यापार में पकड़ी गईं महिलाएं बुकिंग पर आती थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया दलाल जीतू प्रति कस्टमर के हिसाब से महिलाओं को 600 रुपये देता था। पकड़ी गईं महिलाएं दिल्ली, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर और हरियाणा की हैं। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक दीपक खंडेलवाल और दलाल जीतू को जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: शादी के चार महीने में टूट गए दुल्हन के सारे अरमान, पति ने इसलिए घर से निकला दी वो...वजह कर देगी हैरान