फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चुनावी रंजिश में प्रधान पर किया चाकुओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। गांव शहजादपुर के प्रधान पर चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही छह से अधिक लोगों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी छाता पर भर्ती कराया, गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में छाता कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर के प्रधान महावीर सिंह बृहस्पतिवार को पैगांव रोड होते हुए छाता ब्लॉक कार्यालय पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही छह से अधिक नामजदों ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना में प्रधान महावीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल प्रधान ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें