फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लव जेहाद के मामले को लेकर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के प्रकाशनगर में लव जिहाद की सूचना पर कृष्णानगर पुलिस दौड़ी। हालांकि मामला दस साल पूर्व शादी का निकला है।
विज्ञापन

बताया गया कि शहर के कृष्णानगर क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर में रहने वाले रोहित नामक व्यक्ति की शिकायत आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी जितेंद्र गौतम ने की थी कि उसने हिंदू परिवार की युवती को लव जेहाद में फंसाया है।
आरएसएस पदाधिकारी के साथ करणी सेना जिलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर उसके घर पहुंच गए और जानकारी जुटाई। दोनों पदाधिकारियों का कहना था कि रोहित नामक युवक यहां नाम बदलकर रह रहा है। उसका वास्तविक नाम मोइददीन कुरैशी है जो शहर के डीगगेट का रहने वाला है। लव जिहाद की सूचना दिए जाने के बाद कृष्णानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना का कहना है कि मामला दस वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने दस साल पहले शादी की थी और तभी से साथ रह रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं। परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी है। वहीं इस मामले में आरएसएस से जुड़े जितेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि युवक ढाई साल से यहां नाम बदलकर किराए पर रह रहा है। इसके पैनकार्ड में इसका वास्तविक नाम मोइद्दीन है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें