फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने ढकेल संचालकों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के चलते निरस्त मुड़िया पूर्णिमा मेला में प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल हो गई हैं। जहां शनिवार से बाजार बंदी शुरू हो गई, वहीं श्रद्धालुओं के आवागमन को प्रशासन रोकने में कामयाब नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा अस्थाई दुकान लगाने वाले व ढकेल संचालकों को परेशान किया जा रहा है। कई ढकेल संचालकों के साथ पुलिस ने मारपीट की। दुकानदारों में व्यापार मंडल के प्रति खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से ही रविवार दिन तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। दानघाटी मंदिर से भक्तों ने टोल बनाकर परिक्रमा शुरू कर दी। इधर, परिक्रमा रोकने की व्यवस्था न बनने के कारण पुलिस ने अपना गुस्सा ढकेल संचालकों पर लाठी-डंडे बरसा कर निकाला। पूंछरी के लौठा निवासी ओमवीर का कहना है कि पुलिस ने बेवजह लाठी-डंडों से मारपीट की। दुकानदारों का कहना है कि व्यापार मंडल के नाम पर प्रशासन मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें