फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहर में फैल रहा डेंगू व बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
फोटो 5 नवीन मंडी के समीप द्वारकेश कॉलोनी में लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण अंचल के बाद अब डेंगू और बुखार का कहर शहर में पैर पसार रहा है। सौंख रोड स्थित वार्ड नंबर 9 द्वारिकेश नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 22 बाकलपुर व पालीखेड़ा मे डेंगू और बुखार से दर्जनों बच्चे व बड़े बीमार हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों का भ्रमण कर 88 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इधर, यमुना पार के ईशापुर में जांच रिपोर्ट में 15 डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 22 कृष्ण विहार कॉलोनी में तम्मना 14 वर्ष पुत्री सामिन की 14 सितंबर को बुखार आने से मृत्यु हो गई थी, वहीं गुंजन 13 वर्ष पुत्री दिनेश अग्रवाल की भी मृत्यु हो गई। हालांकि इसी पुष्टि अभी स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नगर निगम प्रशासन को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए।
क्षेत्र में डेंगू और बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। कोविड प्रभारी डॉक्टर भूदेव सिंह, डॉक्टर भानु प्रताप, डॉक्टर गोपाल शर्मा, स्टाफ नर्स दीपक कुमार, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लेब टेक्नीशियन सचिन ने कैंप लगाकर डेंगू के 18 सैंपल लिए। इसके साथ 70 व्यक्तियों की ब्लड जांच लेकिन भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें