फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रदेश में संगठित अपराध का बोलबाला, पुलिस मूकदर्शक: अनीश राजा

विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा का स्वागत टोल पर किया गया। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया। भूतेश्वर स्थित स्थानीय होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजा ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध का बोलबाला है और प्रशासन मूकदर्शक बना है। यह भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध सिर्फ समाजवादी पार्टी करती है। किसान, नौजवान, छात्र, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं बेरोजगारी पर भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा ने साफा और 31 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जनपद के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श यादव का भी स्वागत किया गया।
डॉ. राजन रिजवी, सतीश पटेल, ठाकुर किशोर सिंह, तनवीर अहमद एडवोकेट, नीतू चौधरी, साधना शर्मा, राघवेंद्र ठाकुर, लोकेश चौधरी, शाहिद अल्वी, इमरान अब्बास, आशीष गौतम, अर्पित गुप्ता, अरुण ठाकुर, अंगद सिंह, श्याम सुंदर, सलीम अब्बासी, साहिल अब्बासी, डॉक्टर आजाद, राजेंद्र फेरारी, सतीश पटेल, दिगंबर सिंह, दानिश, अभिषेक भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें