एकादशी पर परिक्रमा में परिक्रमा लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। कार्तिक मास की रमा एकादशी पर सोमवार को गिरिराज परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गिरिराज परिक्रमा मार्ग मानव श्रृंखला के रूप में नजर आ रहा था। परिक्रमा का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
परिक्रमा मार्ग में कुछ स्थानों पर सड़क में गिट्टी निकलने के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एकादशी पर श्रीधाम राधाकुंड के मंदिरों में कार्तिक नियम सेवा करने के लिए आए श्रद्धालुओं द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। परिक्रमा मार्ग में दिन भर वाहन दौड़ते रहे। श्रद्धालुओं को वाहनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।