फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिला स्तर पर बढ़ेगी अब महिला आयोग की सहभागिता: सुषमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि अब जनपद स्तर पर आयोग की सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में तेजी के काम किया जा रहा है। प्रदेश के 28 जनपदों में अगस्त माह के प्रथम बुधवार को आयोग ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन

रविवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। महिला आयोग जनपद स्तर पर महिलाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा भी कर रहा है।
इस दौरान आने वाले आवेदन, शिकायतपत्रों पर अधिकारियों के साथ बैठकर निस्तारण कराया जा रहा है।
कोविड-19 महामारी में पीड़ित परिवार एवं अन्य पात्र परिवारों की महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निरीक्षक महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाने जाने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग का एक हेल्पलाइन नंबर 630 65 11708 है, जिस पर ग्रामीण परिवेश की महिलाएं अपना शिकायतीपत्र व्हाट्सएप पर भेज सकती हैं। इससे पूर्व उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। सेवायत मयंक गोस्वामी ने विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें