फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब हो सकेंगे नए और शुभ कार्य, आज से शारदीय नवरात्र की शुरूआत

विज्ञापन
नवरात्र से पूर्व पूजा के लिए माता की चुनरी और पोशाक पसंद करतीं श्रद्धालु महिलाएं - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। शारदीय नवरात्र की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। घर-घर घट स्थापना के साथ मां की पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसकी तैयारियां घर और मंदिरों में हो चुकी हैं। मंदिरों में फूलबंगले व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ पिछले 15 दिनों से शुभ और नए कार्यों पर लगा ब्रेक समाप्त हो जाएगा। शारदीय नवरात्र के साथ ही शुभ कार्यों के द्वार एक बार फिर खुल जाएंगे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के लिए मथुरा में कैंट वाली काली देवी मां मंदिर, महाविद्या देवी, बंगलामुखी मंदिर, रंगेश्वर वाली काली देवी मंदिर , कंकाली देवी मंदिर, मसानी स्थित पथवारी देवी, चामुंडा देवी मंदिर, सौंख अड्डा स्थित कैला देवी और चंद्रावली में मां के द्वार सज गए हैं। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग मां चामुंडा, बंगलामुखी, पथवारी, पाताल देवी, कैला देवी, कृष्णकाली आदि मंदिरों पर माता रानी का पूजन, दर्शन होंगे।
घरों में व्रत रख घट स्थापना की जाएगी। 8 दिनों तक मां की पूजा कर भक्त अखंड ज्योति जलाए जाएंगे, वहीं नवमी का पर्व मनाया जाएगा। पहले दिन मां शैली पुत्री के रूप में मां का पूजन होगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी के अनुसार इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी। डोली पर सवार होकर ही प्रस्थान करेंगी। नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी को विशेष माना है।
विज्ञापन

बाजारों में कलश, पूजन सामग्री की खरीदारी को भीड़
शारदीय नवरात्र आज से शुरू होने जा रहे हैं। मां के सोलह शृंगार के लिए भक्त अपनी-अपनी पसंद से खरीदारी में जुट गए हैं। नवरात्र के पूजन की तैयारियों का असर बाजार में भी दिखा। पिछले एक पखवाड़े से सुनसान पड़े बाजार में नवरात्र से एक दिन पहले रौनक लौट आई। हालांकि यह रौनक पूजन सामग्री और खाद्य पदार्थों से जुड़ी दुकानों पर ही ज्यादा दिखाई दी। कहीं मिट्टी के वर्तन तो कहीं पूजन का नारियल करते हुए भक्त नजर आए। खासकर महिलाएं नवरात्र की तैयारियों के लिए बाजार पहुंचीं। इससे उपवास की खाद्य सामग्री और फलों के भाव भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें