मथुरा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से अदालत में पेश किए गए दावे में अब पांच मई को सुनवाई होगी। शोकावकाश के कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी।
रंजना अग्निहोत्री के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में रिवीजन में सुनवाई चल रही हैै। अदालत को अपने दावे को स्वीकार करने के लिए कई तर्क दिए जा रहे हैं। उनके द्वारा अपने पक्ष में अयोध्या-राम जन्मभूमि मंदिर के केस के नजीर पेश की गई है, जबकि शाही ईदगाह की ओर से भी वाद को दर्ज न किए जाने के लिए अपना पक्ष रखा जा रहा है।
शाही मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को शोकावकाश होने के कारण वाद में सुनवाई नहीं हो सकी। अब पांच मई को सुनवाई होगी।