फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। इसको लेकर अधिकारियों की देखरेख में वृंदावन मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बनाए गए पक्के फर्श के साथ दुकानों के ऊपर बनाए गए छज्जे को हटाया गया। विभाग का प्रयास है कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले यह मार्ग बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन

वृंदावन रोड पर आकाशवाणी से लेकर पीएमवी पॉलीटेक्निक तक सीवर लाइन डालने के साथ सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में कई मकानों और दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण बाधक बने हुए हैं। बुधवार को अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। जिसके बाद बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में मथुरा वृंदावन मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया गया। इसमें पक्के और कच्चे दोनों तरह के निर्माण शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता रवींद्र पाल सिंह ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण को लेकर मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। साथ ही लोगों से स्वत: ही अपने अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। कुछ लोग स्वयं अपने अतिक्रमणों को हटा भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें