मथुरा। पकड़े गए अंतरराज्यीय लुटेरों की जानकारी देते एसपी देहात श्रीश चंद और एसपी क्राइम राधेश्?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। छाता पुलिस ने मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के सरगना समेत नौ अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह लुटेरे लूटी गईं बाइकें और मोबाइल बेचने के लिए मथुरा आए थे। इनके कब्जे से नौ लूटी गईं बाइकें, 11 मोबाइल और हथियार बरामद किए गए हैं। बिच्छू गैंग ने 11 दिन पूर्व ही राजस्थान में एक व्यापारी से 20 लाख रुपये लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
हरियाणा, राजस्थान और यूपी के जनपदों में लूट की वारदातों को लगातार अंजाम देने वाले बिच्छू गैंग का सरगना लूटी गईं बाइकें और मोबाइल को बेचने के लिए साथियों के संग मथुरा आया है। यह सूचना मिलते ही छाता पुलिस, स्वाट और एसओजी की टीम हरकत में आ गई। पुलिस ने छाता शुगर मिल के पास बने खंडहर से मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के सरगना समेत नौ लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात श्रीशचंद और एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि छाता कोतवाल रवि त्यागी, स्वाट टीम प्रभारी एसआर गौतम और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम ने मुठभेड़ में सरगना सचिन उर्फ रावण, देवेंद्र उर्फ देव, निशुल कुमार उर्फ निशु और अभिषेक कुमार निवासीगण पैंगोर, कुम्हेर (भरतपुर), अंकित, मोहम्मद असलम निवासीगण गोपाल नगर, हाईवे (मथुरा), श्यामबाबू निवासी गांव बिरजापुर (मथुरा), मोहम्मद जाहिद निवासी डीगगेट, नई बस्ती (मथुरा) और करतार सिंह निवासी बुद्ध विहार, हाईवे (मथुरा) पकड़ा गया है। टीम में कोतवाल के अलावा एसआई अमित भाटी, प्रदीप कुमार सेंगर, सत्येंद्र कुमार, योगेश कुमार, नितिन तेवतिया थे।