मथुरा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर का स्वागत करते अखिल भारतीय समता फाउंड?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। पहली बार मथुरा आए डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि बहुजन समाज को एकजुट होकर देश की राजनीतिक सत्ता पर काबिज होना चाहिए। इसके लिए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना होगा, तभी बहुजन समाज के दुखों का अंत हो सकता है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किए जाने की आलोचना की। कहा कि मोदी सरकार को जनभावनाओं से कोई लेना देना नहीं है।
कृष्णा नगर में 305वें दिन भी जारी लुकेश राही के नेतृत्व में अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आए राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि यहां काले कृषि कानून, दोहरी शिक्षा नीति, बिजली का बिल माफी, स्कूल फीस माफी, लचर स्वास्थ्य सेवाएं और भारत में जातीय जनगणना की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
सरकारी संस्थानों को बेचते हुए खत्म किया जा रहा है।
धर्म प्रचारक भंते सुमित रत्न ने कहा कि एकजुट होकर जन जागरण चलाते हुए इस सरकार की नीतियों का विरोध नहीं किया गया तो भारत के लोग पिछड़ जाएंगे। राज रत्न आंबेडकर को चांदी का मुकुट दुपट्टा पहनाकर और भंते सुमित रत्न को पुष्प भेंट करते हुए स्वागत किया गया। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, रामबाबू, विवेक कुमार इंजीनियर आदि लोग शामिल हुए।