कोसीकलां में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज पर सजाया गया आदर्श मतदान केंद्र। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए आदर्श मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिसमें मतदान करने आने वाले मतदाताओं को प्रत्येक सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
इसी क्रम में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
प्रशासन ने मतदाताओं को लुभाने के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं वृद्ध लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं मीठे पानी की व्यवस्था सहित कालीन बिछाकर आदर्श मतदान केंद्र को सजाया गया है। जिससे कि मतदान करने आने वाले प्रत्येक महिला और पुरुष मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी बीच सीआरपीएफ के जवानों द्वारा पूरे मतदान केंद्र को चारों तरफ से अपनी निगरानी में रखा गया है।
नायाब तहसीलदार राखी शर्मा, ईओ पूर्णिमा दुबे, लेखपाल अजित सिंह मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बृहस्पतिवार की सुबह से होने वाले मतदान को शत प्रतिशत कराने के लिए तैयारी में जुटे रहें। एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। किसी भी मतदाता को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।