फरह (मथुरा)। ओपो मोबाइल से भरा कैंअर लूटे जाने के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 1589 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में पूर्व में भी कुछ लुटेरों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 5 अक्तूूबर को नोएडा से बेंगलुरु जाते समय कैंटर को बबीना टोल क्रॉस के पास बदमाशों ने चालक को अचेत करके लूट लिया था। इस मामले में राहुल उर्फ आमिर खान पुत्र तैयब अली निवासी विशंभरा शेरगढ़, शाहिद सरपंच पुत्र मुवीन निवासी रैपुआ थाना पुनगवां जिला नूहं मेवात, अजरूद्दीन पुत्र नसरूद्दीन निवासी सिकरावा थाना पिनगवां नूहं मेवात, समीर पुत्र मुनीर खां निवासी बुराका थाना तावडू जिला नूहं, अजमत पुत्र नसरूद्दीन निवासी सिकरावा थाना पिनगवा पुन्हाना को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 1589 मोबाइल फोन और कार बरामद की है। इससे पूर्व 8 लुटेरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 13 अभियुक्तों से 1702 मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब एक करोड़ ७० लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि टीम काफी दिनों से बदमाशों की तलाश में जटी हुई थी।