मथुरा। थाना हाईवे स्थित जयगुरुदेव मंदिर के पास एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ंऑपरेशन के वक्त ग्रामीण की मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बरती गई लापरवाही से मौत हुई है। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने मृतक का शव का कब्जे में लिया।
थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी भोलू (50) पुत्र संतोषी को विगत दिन जयगुरुदेव मंदिर के पास स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की शाम हुए ऑपरेशन के वक्त उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही रही है, जिसे लेकर परिजनाें ने हंगामा भी काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।