बलदेव में बिना लाइसेंस के चलते मिले मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते औषधि विभाग के अधिकारी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। औषधि विभाग ने बलदेव क्षेत्र में बढ़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के चलते हुए मेडिकल स्टोर को पकड़ा है। यहां हजारों रुपये के सैंपल एवं एक्सपायर दवाएं भी मिली हैं। इन दवाओं को जब्त कर लिया गया है। दवाओं की कीमत लगभग 60 हजार रुपश्े बताई जा रही है। पकड़ी दवाओं को सीज किया गया है।
औषधि निरीक्षक एके आनंद को शिकायत मिली कि बलदेव के जुगसना गांव में बगैर लाइसेंस मेडिकल चल रहा है। यहां सैंपल एवं एक्सपायर दवाएं मरीजों को दीं जा रहीं हैं। डीआई एके आनंद ने डीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी को अवगत कराया। एडीएम के निर्देश पर डीआई ने बलदेव पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक मेडिकल लाइसेंस नहीं दिखा पाया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर से करीब 15 हजार की सैंपल की दवाएं एवं एक्सपायर दवाएं मिलीं। लगभग 60 हजार की दवाओं को सीज किया गया है। वहीं दवाओं के चार नमूने भरे गए हैं। डीआई एके आनंद ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति की शिकायत पर बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मेडिकल स्टोर से सैंपल एवं एक्सपायर दवाएं मिली हैं। दवाओं के चार नमूने भरे हैं।