फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मंदिर में गूंज रहे मातारानी के जयकारे

विज्ञापन
कात्यानी देवी मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए देवी मां के दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान किया गया। मंदिरों और घरों में भक्तों ने मातारानी की आराधना की। मंदिर प्रांगण मातारानी के जयकारों से गुंजायमान हुए। इधर, मंडी रामदास स्थित पाठक गली में मां कैला देवी का 107 वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

प्रात: आचार्य पंडित कन्हैया लाल शर्मा के नेतृत्व में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेदमंत्रों के बीच माता का पंचामृत अभिषेक किया। 51 कन्या लांगुरा का पूजन कर वस्त्र आदि देकर भोजन कराया जाएगा। शाम को सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भव्य फूलबंगला सजाकर माता कैला देवी को छप्पन भोग निवेदित किया गया।
कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए रात्रि जागरण स्थगित कर दिया गया, केवल माता के सम्मुख उपस्थित भक्तों ने भजन गाकर और चौकी पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया। नारायण प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, पंडित आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, महेंद्र आचार्य आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें