फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन रोड स्थित राधेधाम कॉलोनी में विवाहिता घर के कमरे में फंदे पर झूलती मिली, जानकारी लगने पर पुलिस के साथ पहुंचे पति ने घर के पास ही नाले में कूदकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसे लेकर दोनों पक्ष पोस्टमार्टम गृह पर भी झगड़ते नजर आए।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर के वृंदावन रोड स्थित गायत्री तपोभूमि के पीछे राधेधाम कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण पुलिस और पति ने पड़ोसी की छत के रास्ते जाकर देखा तो ज्योति का शव कमरे में फंदे पर लटका था। पुलिस ने छानबीन और पूछताछ की तो पति भूपेंद्र ने नाले में कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
चार माह पूर्व ही भूपेंद्र ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी। ज्योति पूर्व में ही विवाहित थी और उसके 5-6 साल की एक बेटी भी है। पूर्व पति ने उसे तलाक दिया था। पोस्टमार्टम गृह पर मृतका के पति भूपेंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को ज्योति के मायके पक्ष के लोग उसे छोटी बेटी की शादी पक्की होने के कार्यक्रम में ले आए थे और इसके बाद वह दो रोज बाद अपनी ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

मंडीरामदास क्षेत्र में छोले भटूरे की ढकेल लगाने वाले भूपेंद्र का कहना है कि वह और उसका पिता ढकेल लेकर निकले थे, उस समय तक ज्योति घर के कामकाज में जुटी थी। दोपहर बाद जब उसके पिता घर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला तो शक होेने पर उन्हाेंने घटना की जानकारी पुुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें