फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रताप बाग की संपत्ति के कई वारिसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड पर स्थिति करोड़ों रुपये कीमत के प्रताप बाग पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट आदेश के बाद भी शनिवार की दोपहर तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। लगभग दो सौ करोड़ की संपत्ति पर कई लोग अपना अपना दावा कर रहे हैं। इस मामले में कई वारिसान होने की जानकारी लगी है।
विज्ञापन

विदित है कि गोवर्धन रोड स्थित बेशकीमती राजकुमारी प्रताप बाग के स्वामित्व को लेकर बाग की स्वामिनी अलवर की राजकुमारी प्रताप कुमारी को साल 2003 में मरा हुआ दर्शित करके उनकी फर्जी वसीयत के आधार पर राजस्व विभाग में आवेदन किया, जबकि राजकुमारी के अधिवक्ता द्वारा उन्हें जीवत बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
प्रताप बाग की फर्जी वसीयत और राजकुमारी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को न्यायिक तहसीलदार की कोर्ट में हुई सुनवाई में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए सुनवाई को 12 अगस्त के लिए स्थगित कर दी। बताया जा रहा है कि राजकुमारी की संपत्ति को लेकर कई लोगों ने वसीयत बना रखी है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने मुरादाबाद और दूसरे ने अलीगढ़ में राजकुमारी की वसीयत बनवा रखी है और दोनों ही लोग राजकुमारी का वारिस होने का दावा भी कर रहे हैं। हालांकि कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें