फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ओखला से छोड़े एक लाख क्यूसेक पानी से बढ़ा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
यमुना में जलस्तर बढ़ने से साफ नजर आती यमुना मैया। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। ओखला से छोड़े गए एक लाख क्यूसेक पानी के कारण मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ गया और 164.55 सेमी तक पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ऊपर से पानी की मात्रा अधिक आता देख आगरा के लिए गोकुल बैराज से छोड़े जाने वाले यमुना जल की मात्रा को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसी जल से यमुना का जल स्तर भी विगत कुछ दिनों से बढ़ रहा है। शनिवार की दोपहर को मथुरा के प्रयाग घाट पर जल स्तर 164.55 सेमी तक पहुंच गया। जल स्तर को बढ़ते देख सिंचाई विभाग ने गोकुल बैराज से 16 हजार 400 क्यूसेक जल को आगरा के लिए छोड़ दिया है। सिंचाई विभाग के यूएसी राजेंद्र कौशिक ने बताया कि फिलहाल हम अप स्टीम के पानी पर नजर रखे हैं। यदि ऊपर से पानी अधिक आएगा तो हम पानी को गोकुल बैराज से अधिक मात्रा में छोड़कर मथुरा में जलस्तर को संतुलित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें