फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहीद सिपाही जितेंद्रपाल के नाम से बनी मंडी समिति पुलिस चौकी

विज्ञापन
बिकरु कांड के शहीद सिपाही जितेंद्रपाल सिंह मंडी समिति चौकी का उद्घाटन करते मां-पिता। साथ हैं एसए? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अब थाना हाईवे की मंडी समिति पुलिस चौकी को शहीद सिपाही जितेंद्रपाल के नाम से जाना जाएगा। कानपुर के गांव बिकरू में हुए दुर्दांत विकास दुबे गिरोह के पुलिस हमले में सिपाही जितेंद्रपाल शहीद हो गए थे। हाईवे थाना की मंडी समिति में बनी पुलिस चौकी शहीद जितेंद्रपाल मंडी पुलिस चौकी का शुक्रवार को शहीद की माता रानी देवी व पिता तीर्थपाल के हाथों से फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन के वक्त एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने अधीनस्थों के संग पौधरोपण भी किया। साल-2020 में मथुरा के गांव बरारी के रहने वाले जितेंद्रपाल गांव बिकरू (कानपुर) में दबिश के वक्त बदमाशों की गोली लगने से शहीद हो गए थे।
एसएसपी ने कहा कि इस चौकी का नाम शहीद को सम्मान देने के लिए रखा गया है। इस चौकी के नाम से पुलिस कर्मियों को प्रेरणा भी मिलती रहेगी। एएसपी पुलिस लाइन आईपीएस संदीप मीणा, सीओ अभिषेक तिवारी, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह, थाना हाईवे एसएचओ अनुज कुमार, चौकी प्रभारी ललित कसाना, पन्नापोखर चौकी प्रभारी सोनू भाटी आदि पुलिस के सब इंस्पेक्टर और सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें