फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होलीगेट पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के 10 किलोमीटर दायरे को तीर्थस्थल घोषित किए जाने के बाद शहर के हृदयस्थल होलीगेट चौराहे पर ही शराब की बिक्री जारी रहने की संभावनाएं जताई जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर जिन 22 वार्डों में यह प्रतिबंध लागू किया गया है, उसमें नगर निगम का वार्ड 48 शामिल नहीं है। इसमें होलीगेट चौराहे पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें संचालित हैं।
विज्ञापन

हालांकि कोतवाली पुलिस की कराई गई मुनादी के बाद अनुव्यापी ने संपर्क स्थापित कर स्थिति स्पष्ट कराए जाने को कहा। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी इस तरह की कोई सूची नहीं मिली है।
घोषणा के बाद सार्वजनिक तौर पर बाजार में लोगों को सचेत किया गया है। यदि वो इस दायरे में आते हों तो स्वयं दुकानें बंद कर लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी, लेकिन फिलहाल जब तक जिला प्रशासन से इस तरह की कोई अधिकृत सूची प्राप्त नहीं होती तबतक कोई कार्रवाई नहीं होगी। होलीगेट चौराहे के साथ-साथ आर्यसमाज रोड और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में भी ताजा व्यवस्था के तहत देशी-विदेशी शराब और बीयर की बिक्री जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें