फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन घंटे खुलीं शराब की दुकानें, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/कोसीकलां। शासन के निर्देश पर तीन घंटे शराब की जमकर बिक्री हुई। हालांकि कई दुकानों पर स्टॉक खत्म हो जाने के कारण लोगों को शराब नहीं मिल सकी। कई दुकानों पर लोगों को अपने मनपसंद ब्रांड की शराब नहीं मिल सकी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार तीन घंटे में करीब 50 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शराब की बिक्री करने के निर्देश जारी कर दिए गए। बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे आदेश मिलते ही आबकारी विभाग की ओर से जिले की देसी, विदेशी शराब और बीयर की दुकानों को बुधवार की सुबह खुलवा दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तीन घंटे की अवधि में ही गोदामों में रखे माल को पोर्टल पर लोड कर रवाना किया। इस कारण कई दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक नहीं था। जल्द ही सभी दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो जाएगा।
कोसीकलां में दुकानें खुलते ही शराब की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई हाथ में थैला लिए दिखाई दिया। लोगों को यह भी लग रहा था कि फिर कड़ाई न हो जाए और दुकानें बंद न हो जाएं। ऐसे में लोगों ने कई-कई बोतलें शराब खरीदीं। वहीं, भीड़ के आगे सामाजिक दूरी तार-तार हो गई। कई दुकानों पर तो पुलिस बल ने पहुंचकर लोगों को लाइन में लगवाया। इस दौरान कुछ ठेकों पर पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन

दुकानों की चेकिंग का अभियान चलेगा। दुकानदारों को कोविड प्रोटोकाल का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया जाएगा। बिना मास्क के आने वाले शौकीनों को शराब न दी जाए।
विज्ञापन

- ओमवीर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें