फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खजुरी के राशन डीलर की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन तहसील और राया ब्लॉक अंतर्गत खजुरी ग्राम पंचायत में राशन यूनिटों के फर्जीवाड़े के बाद एसडीएम ने सभी राशन कार्ड के नए सिरे से सत्यापन के आदेश दिए हैं। इसके तहत महावन और मांट तहसील अंतर्गत सभी एक लाख से अधिक राशन कार्डों का सत्यापन ग्राम पंचायत सचिव के स्तर से किया जाएगा। खजुरी के मामले में राशन डीलर निहाल सिंह की दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन

महावन तहसील अंतर्गत गांव खजुरी में राशन कार्ड और जिला पूर्ति विभाग के रिकार्ड में यूनिटों का बड़ा घपला सामने आया है। ग्रामीणों के पास मौजूद अधिकांश राशन कार्ड में कम यूनिट दर्ज हैं, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में यूनिट अधिक दशाई गई हैं। इससे राशन डीलर निहाल सिंह वर्षों से सैकड़ों यूनिटों का राशन हजम कर रहा था।
जिला पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी की जांच रिपोर्ट में यह घपला स्पष्ट होने के बाद दुकान को फिलहाल निलंबित कर दिया है। साथ ही इस गंभीर मामले को देेखते हुए पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम महावन ने तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभी राशन कार्ड का सत्यापन नए सिरे से कराए जाने के आदेश ग्राम पंचायत सचिवों को दिए हैं। यह आदेश मांट तहसील पर भी प्रभावी रहेगा। इससे मांट तहसील अंतर्गत 70 हजार से अधिक राशन कार्ड और महावन तहसील में करीब 60 हजार कार्डों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें