फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: काशी हुई हमारी, अब मथुरा में कृष्ण मंदिर की तैयारी: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद द्वारा किए गए ट्वीट ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण का काम जारी है, मथुरा की तैयारी है’ का समर्थन करते हुए कहा कि काशी हुई हमारी अब मथुरा में कृष्ण मंदिर की तैयारी है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव सांचौली में स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में सिंह द्वार, चंद्रकुंड का लोकार्पण और सामुुदायिक भवन, नंदगांव ब्लॉक की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में बालियान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम चल रहा है। जिस तरह का एक बड़ा काम काशी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर लोकार्पण करके किया है, उसी तरह का काम मथुरा में होना बाकी है।
मोदीजी उत्तर प्रदेश को विकास की कई नई सौगात दे चुके हैं। जेवर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण को मथुरा के विकास से जोड़ा जा रहा है। बाहर के लोगों को परिवहन की अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने कहा कि ब्रज में रहने वाले अपने को स्वर्ग में समझें। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आज वह इस मुकाम पर पिता के आदर्शों की बदौलत पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार प्रदेश में बनना तय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, नरदेव चौधरी, दिगंबर सिंह, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, वेदप्रकाश गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें