फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संवरेगा मथुरा का जंक्शन स्टेशन, दिल्ली की तर्ज पर होगा भीड़ का प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तेजी से बढ़ते रेल यातायात और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मथुरा जंक्शन स्टेशन को अब आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी है। स्टेशन पर हर दिन 50 से 60 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। अगर मेला या पर्व हो तो ये संख्या 80 हजार से अधिक तक पहुंच जाती है। अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राइट्स की सर्वे टीम ने स्टेशन के तीनों एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से जानकारी हासिल कीं। सर्वे से यह स्पष्ट है कि यात्रियों के सुरक्षित आवागमन और भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन के ढांचे में बड़े बदलाव जरूरी हैं।
विज्ञापन


ये होंगे बदलाव
स्टेशन के होल्डिंग एरिया में फैसिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। जिनमें आरामदायक वेटिंग स्पेस, पेयजल, शौचालय, चार्जिंग प्वाइंट, सूचना काउंटर और हल्के खानपान के स्टॉल शामिल होंगे। व्यस्त समय में यात्रियों को पहले इन्हीं एरिया में व्यवस्थित रूप से रोककर प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा।

आरओबी, एफओबी बनेंगे
इसके अलावा स्टेशन के आवागमन को सुचारु बनाने के लिए नए एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) और आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) का निर्माण प्रस्तावित है। अधिकारियों का कहना है कि ये बदलाव लागू होने के बाद मथुरा जंक्शन यात्रियों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक स्टेशन अनुभव प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइट्स के सर्वे की रिपोर्ट के बाद स्टेशन पर विकास के कार्य होंगे। दिल्ली के बाद जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य होंगे।
एपी श्रीवास्तव
स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें