फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल रेडिसन से तीन लाख की धोखाधड़ी, 10 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के मशहूर होटल रेडिसन से करीब तीन लाख रुपए की जालसाजी की गई तो प्रबंधन ने वृंदावन थाने में दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

होटल के सुरक्षा प्रबंधक योगेश कुमार पथरिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 29 जुलाई 2025 को मेक माय ट्रिप से सुषमा जायसवाल के नाम से पांच कमरे बुक कराए गए। कमरों की बुकिंग दो सितंबर से 7 सितंबर तक थी। उसी दिन अमन बक्शी का फोन आया उसने 2 अगस्त से 7 अगस्त तक कमरों की उपलब्धता पूछी। उसके बाद मेक माय ट्रिप से एक मेल आया तो उसने चेक-इन एवं चेक-आउट की तिथि 2 सितंबर से 7 सितंबर के स्थान पर 2 अगस्त से 7 अगस्त कराई।
कस्टमर आए और चले गए। इसके बाद होटल की वित्त टीम ने मेक माय ट्रिप से भुगतान के लिए संपर्क किया, लेकिन मेक माय ट्रिप ने कहा कि उन्होंने कोई बुकिंग नहीं कराई और बुकिंग राशि रोक ली। इससे होटल को 2,94,262 रुपए का नुकसान हुआ है। जो लोग होटल में रुके थे और जिन लोगों ने होटल बुक कराया था, उनके नाम होटल प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सुषमा जायसवाल, भगवतदास जायसवाल, संस्कृति जायसवाल, राजदीप जायसवाल, नंदिनी जायसवाल, तुषार जायसवाल, प्रणव जायसवाल, कामना विश्वास, जयंती सिंह, जयश्री आदि को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें