फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आईजी ने शहर की सड़कों पर की पैदल गश्त

विज्ञापन
कृष्णा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च करते आईजी नचिकेता झा एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर एसपी सिटी एमपी सिंह
विज्ञापन
मथुरा। आईजी आगरा नचिकेता झा मथुरा की सड़कों पर पैदल गश्त करते दिखे। यह गश्त औचक रही, इसकी भनक मथुरा पुलिस को नहीं लगी। कृष्णानगर से भूतेश्वर तिराहा तक जब आईजी ने पूरा जायजा लिया तो पुलिस के अफसर और प्रभारी निरीक्षक में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

आईजी ने पैदल गश्त डीगगेट चौकी तक किया। इस बीच शांति व्यवस्था और ट्रैफिक को भी परखा। हालांकि पुलिस ने फिर अपने मनमाफिक ही निरीक्षण कराया।
जैसे ही पुलिस के आला अफसरों को जानकारी हुई तो तिराहे व चौराहे पर पुलिस पहुंचे गई। जगह-जगह यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाने लगा। इस मौके पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह, एसएचओ संजय कुमार पांडेय के अलावा खुफिया विभाग और पुलिस के अफसर मौजूद रहे।
कामकाज का नजरिया भी बदल रहा
दरअसल, योगी-२ सरकार में सबसे पहले अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। इसलिए सभी अधिकारी छोटी-छोटी वारदातों को भी गंभीरता से ले रहे हैं। अधिकारियों को डर है कि अगर इसकी शिकायत सीएम तक पहुंच गई तो वहां माफी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मथुरा शहर में अतिक्रमण को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें