आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक पार्टियों के हार्डिंग हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान के साथ विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई।
आचार संहिता लगते ही मथुरा-वृंदावन नगर निगम की टीम ने आचार संहिता का पालन करते हुए मथुरा, वृंदावन समेत विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया है।
मथुरा के होली गेट व वृंदावन नगर निगम चौराहे समेत अन्य जगहों से होर्डिंग्स हटा दिए गए। नगर निगम की टीम ने जितने भी होर्डिंग बैनर लगे थे, सबको अपने कब्जे में कर लिया। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि अब बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर चुनाव संबंधित प्रचार सामग्री, होर्डिंग, बैनर व पोस्टर नहीं लगाने दिए जाएंगे।