मथुरा। शहर कोतवाली की १०३ डी कृष्णानगर निवासी भगवती वर्मा पत्नी स्व. कृष्णानंद वर्मा ने नयति हॉस्पिटल की मालकिन नीरा राडिया, डॉ. नवीन राना, डॉ. चंदर और सागर टुटेजा के खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि उनके पति को कोविड हो गया था। इलाज के लिए १० मई से लेकर १५ मई तक भर्ती कराया था। यहां पर उनके पति के इलाज में लापरवाही बरती गई और कोविड-१९ की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। बिना बताए हॉस्पिटल प्रशासन ने उनके पति को डिस्चार्ज कर दिया गया।
इलाज में लापरवाही के साथ ही धोखाधड़ी करके १.९० लाख रुपये अधिक ले लिए। थाना जैंत में मुकदमा दर्ज होने से आरोपियों में खलबली मच गई है। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों पर कोविड-१९ का उल्लंघन और इलाज में घोर लापरवाही का आरोप है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों की तलाश को पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। मालूम हो कि नीरा राडिया पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।