फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नालों, रजबहा की सफाई के नाम पर औपचारिकता

विज्ञापन
कोसीकलां में सफाई के बाद मिट्टी से अटा रजबहा। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सिंचाई विभाग द्वारा नहर, नालों, एवं रजबहा में चल रहा खोदाई कार्य अधिकारियों की अनदेखी के चलते मानकों के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। खोदाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक चौधरी ने आरोप लगाते हुए डीएम को भेजे एक शिकायती पत्र में कहा है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा नहर, नालों एवं रजबाहों की खोदाई ठीक से नहीं हो रही है। ठेका दे दिया है और इसके बाद अधिकारी देखने तक नहीं जाते कि आखिर ठेकेदार खोदाई का कार्य ठीक से कर रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि यदि खोदाई ठीक से नहीं की गई और नालों, नहर, रजबहों में पानी ठीक के नहीं पहुंचा तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें