फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शहर में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा को दिया भरोसा

विज्ञापन
शहर में आरएएफ के संग फ्लैग मार्च करती पुलिस।
विज्ञापन
मथुरा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कर ली है।
विज्ञापन

शहर में फ्लैग मार्च करके पुलिस और प्रशासन के अफसर सुरक्षा का भरोसा आमजन को दे रहे हैं। साथ ही आमजन से बिना दबाव और प्रलोभन के मतदान करने की अपील भी करते नजर आ रहे हैं।
रविवार को थाना गोविंदनगर एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने आरएएफ व पुलिसकर्मियों के संग शहर के डीगगेट तिराहे से फ्लैग मार्च शुरू किया। इसके बाद मिलन तिराहा, चौक बाजार, गुड़हाई बाजार, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, मसानी चौराहा से रूपम सिनेमा होते हुए डीगगेट पर फ्लैग मार्च को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस अफसर शहर के लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील करने के साथ ही दबाव और प्रलोभन में न आने की भी कह रहे थे। अफसरों ने शहर के लोगों से कहा कि १० फरवरी को मतदान करने जरूर जाएं। मतदान आपका अधिकार है, इसका प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें