फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी कार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर चलती कार में आग लग गई। कार सवारों ने बमुश्किल कूदकर जान बचाई। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कोसीकलां निवासी हितेश कुमार शर्मा भाई नरेश शर्मा व पिता के साथ होंडा अमेज कार से गोवर्धन से गांव जाब जा रहे थे। वह गांव भगौसा के निकट पहुंचे ही थे कि कार के इंजन से धुआं के गुबार उठने लगे।
चालक कुछ समझ पाता, तब तक कार आग की लपटों से घिर गई। कार सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। करीब एक घंटा बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। तब तक कार आग में जलकर राख हो गई। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि रात में चलती कार में आग लगी थी। कार जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें