फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हाइर्वे पर चलती कार में लगी आग, दो ने उतरकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर से रेलवे स्टेशन व्यक्ति को छोड़ने जा रही कार में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक सहित दो लोगों ने अपनी जान बचाई। कार मालिक का आरोप है कि यदि फायरब्रिगेड की गाड़ी समय से आ जाती तो कार पूरी तरह जलने से बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गोवर्धन चौराहा के पास स्थित अशोका सिटी में रहने वाले अनुज सिंह की डस्टर कार से उनका ड्राइवर किसी परिचित को प्रात: साढ़े 8 बजे करीब रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। कार कॉलोनी से जैसे ही बाहर निकली कि अचानक शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। आग लगता देख ड्राइवर और दूसरा व्यक्ति तत्काल बाहर निकल आए।
कार में आग लगता देख वहां लोग वहां जमा हो गए। कार मालिक अनुज सिंह का आरोप है कि घटना के एक घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आई। कई बार फोन मिलाया जब कहीं अग्निशमन विभाग का फोन उठा। समय से दमकल आ जाती तो उसकी कार में पूरी तरह से नहीं जलती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें