फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सावन का पहला सोमवार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सावन माह के पहले सोमवार पर कान्हा की नगरी के शिव मंदिर सजाए गए हैं। शिवभक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर संचालकों ने पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में रंगेश्वरनाथ, गलतेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकर्णनाथ महादेव आदि मंदिरों में सजावट देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि सावन का महीना भगवान शंकर को अत्यंत प्रिय है। एक मास तक पूजा-अर्चना का महत्व बताया गया है, जो लोग सावन मास में पूजा व्रत नहीं कर सकते, वे सोमवार को पूजा अर्चना-व्रत एवं रुद्राभिषेक कर सकते हैं। सोमवार को पूजा-अर्चना से प्रसन्न होकर भोलेनाथ धन, यश, विद्या और ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। इस मास में दीपदान की विशेष महिमा है। जो लोग शिव मंदिर में दीपदान करते हैं, जितने समय तक दीपक शिव मंदिर में जलता है, उतने हजार वर्षों तक वह भक्त स्वर्ग में राज्य करता है और शंकर जी का कृपा पात्र बना रहता है।
गजकेसरी योग में मनेगा सावन का पहला सोमवार
ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि पंचांग के अनुसार वर्तमान समय में देव गुरु बृहस्पति गुरु कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। गुरु, कुंभ राशि में बक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। गुरु को ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है। सावन के पहले सोमवार के दिन यानि 26 जुलाई को सावन मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और गुरु की युति बनती है तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है, गजकेसरी योग को बहुत ही उत्तम योग माना गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल का होगा जलाभिषेक
मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव शहर कोतवाल के रूप में विख्यात हैं। यहां सुबह से भी महादेव जी का जलाभिषेक करने वालों की कतार लगेगी। हालांकि कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने इसे पालन कराने की व्यवस्था की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें