फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पिता ने किया सौतेली बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। बाजार से सब्जी खरीदने के बहाने 11 साल की सौतेली बेटी को लेकर गए पिता ने झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। घर में न बताने के लिए बेटी की पिटाई भी की। उसने मां को सब कुछ बता दिया तो घर में कोहराम मच गया। रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करते हुए बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी पुलिस ने बताया कि एक गांव में रहने वाले मजदूर ने दो साल पहले विधवा से शादी कर ली थी। विधवा की चार बेटियां थीं। पिता सबसे बड़ी 11 साल की बेटी को लेकर बाजार से सब्जी खरीदने के बहाने निकला। इसके बाद पास की झाड़ियों में ले जाकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। गांव में यह खबर फैली तो आरोपी पिता भाग खड़ा हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद पुलिसबल के साथ पहुंच गए। पीड़िता की मां से तहरीर लेकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया। रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश की तो वह हत्थे चढ़ गया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें