फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नर्सिंग स्कूल की एएनएम की छात्रा की छात्रवृत्ति हुई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का सिलसिला अभी जारी है। विद्यालय-बैंक की कारगुजारी से नर्सिंग स्कूल में पढ़ रही छात्रा की छात्रवृत्ति किसी दूसरे के खाते में चली गई और छात्रवृत्ति को खाते से निकाल भी लिया। परेशान छात्रा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि विद्यालय व बैंक के स्तर से हुई गड़बड़ी के कारण उसकी छात्रवृत्ति दूसरे के खाते में गई है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोपों को झेल रहे विद्यालयों में छात्रवृत्ति घोटाला रुक नहीं पा रहा है। जेवा पुवाया शाहजहांपुर निवासी छात्रा अपांशा देवी ने वर्ष 2019-20 में क्षेत्र से ही एक प्रवेश सेंटर चला रहे व्यक्ति के माध्यम से सौंख रोड पालीडूंगरा स्थित एसएम नर्सिंग कॉलेज में एएनएम के कोर्स में प्रवेश लिया। छात्रा से विद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति फार्म भी भरवाया गया लेकिन जब छात्रवृत्ति की बारी आई तो छात्रा को अपना खाता खाली मिला।
मथुरा में आकर जब उसने विद्यालय में पूछताछ की तो सही जवाब नहीं मिला लेकिन बैंक आदि से उसे जानकारी हुई कि छात्रवृत्ति के 39 हजार रुपये बजाय उसके खुद के खाते में जाने के दूसरे किसी युवक के खाते में चले गए। छात्रा ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग में जाकर छात्रवृत्ति वापस कराने की मांग की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी इसकी मौखिक जानकारी दी है। लिखित रूप से जानकारी आने पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें