फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना में शुद्ध जल के लिए सात अगस्त से आमरण अनशन

विज्ञापन
मथुरा। यमुना जल प्रदूषणा मुक्ति मंच के पदाधिकारी चर्चा करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच अब आरपार की लड़ाई के मूड में है। यमुना में शुद्ध जल न आने से 7 अगस्त से मंच के कार्यकर्ता आमरण अनशन करेंगे। मंच के सदस्य संजय हरियाणा ने बताया कि साढ़े तीन हजार क्यूसेक पानी मथुरा में छोड़ने के एनजीटी न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी आज तक एक बूंद पानी न आना ब्रजवासियों के साथ छलावा है। संगठन अब यमुना जल शुद्धिकरण, मथुरा को तीर्थस्थल घोषित करने, नाले डायवर्ट करने व द्वारिकाधीश से यमुना पार तक पुल बनाने की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से लगातार आंदोलन कर मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत 7 अगस्त को राजघाट पर आमरण अनशन की घोषणा की गई है। इससे पूर्व लगातार मंत्रियों, विधायकों और सांसद से मुलाकात का क्रम जारी है। सांसद हेमा मालिनी ने मंच से हुई मुलाकात में कहा कि आपको आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, हम सभी मंत्रालयों और जिम्मेदार अधिकारियों से बात करेंगे।
मुलाकात के दौरान सांसद ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे समय में यमुना शुद्ध होनी चाहिए, जो हमारे कार्यकाल में अभी तक नहीं हो पाई है। संसद में भी यमुना की आवाज उठाई। संजय ने बताया कि इसी क्रम में उन्होंने 1 अगस्त को जल शक्ति मंत्री शेखावत के साथ मिलने के लिए समय लिया है। विगत दिनों सोशल साइट पर पोस्ट डाली थी, जिसमें विधायक मथुरा (ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा) से मांग की है कि वह यमुना जल का आचमन करें, उस पोस्ट के बाद यमुना भक्त मनीष कुमार गुप्ता एडवोकेट, जिन्होंने सांसद को यमुना जल का एक लोटा पीने पर 1000000 और विधायक को 100000 देने की घोषणा की। तदोपरांत सिविल के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल एडवोकेट ने 1100000 रुपये की घोषणा विधायक को एक लोटा जल पीने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

कहा कि बात पैसे की नहीं थी, हम पुन: सभी ब्रजवासी यमुना भक्तों से यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच के लिए समर्थन और इस मुहिम में उनका आशीर्वाद चाहते हैं। इस मुहिम में मनीष कुमार गुप्ता, पंडित पंकज शास्त्री चतुर्वेदी, पंडित अमित भारद्वाज, पंडित प्रदीप शर्मा आदि का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें