फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: किसान के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बचे

विज्ञापन
स्टेट बैंक में पहुंची पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। कस्बे में हाईवे स्थित स्टेट बैंक में गार्ड की सतर्कता के चलते एक किसान के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बच गए। 2.50 लाख रुपये कैश बैंक से निकाला और बैग में रख लिया। इस दौरान वह किसी व्यक्ति से बात करने लग गया। इतने में ही मौका पाकर दो महिलाओं ने ब्लेड से बैग को काट कर रुपये निकालने का प्रयास किया। गार्ड को महिलाओं की करतूत दिखाई दे गई। उसने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक से बृहस्पतिवार को गांव बझेरा निवासी किसान राधेश्याम पुत्र नत्थी केसीसी लोन के 2.50 लाख रुपये निकालने पहुंचा। कैश काउंटर से रुपये निकाल लिए और बैग में रख लिए। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पीछे लग गईं। राधेश्याम किसी से बात करने लगा। भीड़ में महिलाओं ने ब्लेड से बैग को चीर दिया और रुपये निकालने लगीं। इसी दौरान गार्ड फूल सिंह को महिलाएं रुपये निकालते दिखाई दे गईं। गार्ड ने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनमें से एक की अंगुलियों से ब्लेड बरामद हुआ। वहां मौजूद ग्राहकों ने दोनों की मजामत कर दी।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने जैंत पुलिस को बुला कर आरोपी महिलाओं को हवाले कर दिया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें