फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होटल मेंशन में मिला खराब मसाला नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी के नेतृत्व में होटल व रेस्टोरेंट पर जांच पड़ताल की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप होटल डिग्निटी का निरीक्षण किया। किचन में पनीर से बनाई जा रही सब्जी में उपयोग होने वाले पनीर का संदेह होने पर नमूना लिया। उसके उपरांत टीम होटल मेंशन गई, वहां टीम ने होटल में स्थित किचन का सघन निरीक्षण किया तथा किचन में रखे खराब मसालों को नष्ट कराया।
किचन में गंदगी पाए जाने पर होटल संचालक को साफ-सफाई के निर्देश दिए। पनीर का नमूना लिया। मनभावन होटल की किचन में गंदगी पाए जाने पर होटल स्वामी को साफ-सफाई का नोटिस दिया गया। होटल किशन पैलेस के किचन का निरीक्षण किया गया तथा होटल स्वामी को साफ सफाई के निर्देश दिए। टीम बाबा ढाबा गई, वहां निरीक्षण के उपरांत टीम ने एक नमूना पनीर का लिया।
विज्ञापन

अग्रवाल भोजनालय से पनीर का नमूना लिया। योगीराज ढाबा स्वामी व गंगा पैलेस के स्वामी को नोटिस दिया गया। वहीं सभी नॉनवेज होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। टीम के अंतर्गत मुकेश कुमार, गजराज सिंह, देवराज सिंह डॉक्टर सोमनाथ, नंदकिशोर डॉक्टर शैलेंद्र रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें