फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बारिश ने खोली बिजली निगम की पोल, आकाशवाणी बिजलीघर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश ने एक बार फिर विद्युत निगम की कलाई खोलकर रख दी। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर पीएमवी पॉलीटेक्निक के पास 33 केवी की लाइन पर पेड़ की डाली टूटकर गिरने से सवा तीन घंटे तक आकाशवाणी बिजलीघर ठप हो गया। इसके कारण लोगों को सुबह पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

आकाशवाणी बिजलीघर से करीब पांच फीडर चलते हैं। सुबह पौने आठ बजे गई बिजली फिर सवा 11 बजे आई। इन तीन घंटों में हर कोई परेशान हो गया। सुबह की दिनचर्या में परेशानी हुई। पानी न मिलने के चलते लोग विद्युत निगम की कार्यप्रणाली को कोसते रहे। कई लोगों ने बिजलीघर फोन किए, पर कोई सही जवाब नहीं मिल सका।
एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता ने बताया कि 33 केवी की लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली गुल हो गई। देरी इसलिए हुई कि लगातार बारिश के कारण कार्य में दिक्कत आई। फिर भी समय रहते हुए उसे दुरुस्त करके आपूर्ति को सुचारु कर लिया गया।
विज्ञापन

राधिका विहार के लोग पानी को तरसे
तीन दिन से राधिका विहार के लोगाें को पानी मुहैया करा पाने में नगर निगम फेल नजर आ रहा है। उमस भरी गर्मी में तीन दिन पानी न मिलने से हर कोई विचलित हो उठा। पूर्व सभासद प्रतिनिधि सुदामा खत्री का कहना है कि नगर निगम अपने काम से पीछे हट रहा है।
तीन दिन से पानी के लिए राधिका विहार के लोग तरस गए। सीवरेज और ड्रेनेज के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि टंकी का वॉल्व खराब होने से यह परेशानी हुई। शुक्रवार की शाम को आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें