फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पंखे के कुंडे से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे से सटी कॉलोनी बालाजीपुरम में रविवार की सुबह वृद्ध का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। आस-पड़ोस के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। हाईवे पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना हाईवे की बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी सूरजभान सिंह (65) का शव रविवार की सुबह कमरे में पंखे के कुंडे पर लटका मिला। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और लंबे समय से बहनोई के मकान और मार्केट की रखवाली करने के लिए यहां रहा करता था।
सुबह लगभग 8 बजे तक जब वह नहीं जागा तो पानी की मोटर का स्विच उसके कमरे में होने के कारण लोगों को कमरा खुलवाने की जरूरत पड़ी, तब घटना का खुलासा हो सका। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रही है। बावजूद कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज करके के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें