फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दबंगों ने घर में घुस कर की मारपीट, लूटपाट का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। गांव भरतिया में दबंगों ने एक परिवार के लोगों के साथ घर में घुस कर मारपीट की। घर का दरवाजा तोड़ कर महिलाओं से खींचतान की। पीड़ितों ने मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

गांव भरतिया में वाल्मीकि समाज के फूल सिंह के परिवार के लोगों पर पड़ोसियों ने घर में घुस कर हमला बोल दिया। फूल सिंह ने बताया कि दरवाजा तोड़कर घर की महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। जान बचाने को शौचालय में छिपी महिला को शौचालय का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाल कर मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि दबंग बक्से का ताला तोड़ कर लूटपाट कर ले गए हैं। फूल सिंह ने वृंदावन कोतवाली में नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। भक्ति वेदांत पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें