फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खाद को लेकर कांगेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किसानों को खाद न मिलने संबंधी समस्या को लेकर कांग्र्रेेस ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसान बुवाई के लिए तैयार बैठा है और उसे खाद नहीं मिल पा रही है। उसे कालाबाजारी से महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है। खाद के लिए लाइन में लगे हुए कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी सरकार की आंख नहीं खुली है। किसान एक वर्ष से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनकी समस्या को सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन ने भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान हैं। जिला उपाध्यक्ष मुकीम कुरैशी ने बताया कि किसान भूखे प्यासे खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में लगे हैं। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, भेला यादव, राज कुमार उपाध्याय, प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, भारत जैन, वीरेंद्र्र सिंह, सिम्मी बेगम, हरिशंकर, चौधरी युद्घवीर, अश्विनी शुक्ला, अमित जैन, अशोक शर्मा, दीपक पाठक, राजकुमार ठेकेदार, विजय कुमार सरबन, अमर सिंह, अब्बासी ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें