मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आया झारखंड का एक परिवार लूट का शिकार हो गया। सोते समय कोई शातिर नकदी व मोबाइल चुरा ले गया। बाद में व्यापारियों ने पीड़ित परिवार की मदद की।
मधुपुर झारखंड निवासी उदयशंकर चौबे रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर झारखंड से भगवान के जन्मोत्सव देखने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मुसाफिर खाने में आराम कर रहा था।
इसी मध्य उनके पास रखे मोबाइल और 7 हजार रुपये किसी ने पार कर दिए। अब यह परिवार बड़ी मुश्किल से शहर में आया और आगरा रोड पर इसने जब स्थानीय दुकानदारों को जानकारी दी और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो दुकानदार सक्रिय हो गए। आपस में चंदा करके नकदी और झारखंड जाने के टिकट की दुकानदारों ने पैसा इकट्ठा कर व्यवस्था की। विशाल अग्रवाल, रामबाबू आदि दुकानदारों ने आपस में पैसा इकट्ठा करके इस परिवार की मदद कर सराहनीय काम किया है।