फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रसूता की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रविवार की रात प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गांव देवीपुरा निवासी चंद्रहंस की 28 वर्षीय पत्नी जगदंबे को रविवार की सुबह हाईवे स्थित किरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रसूता की दशा बिगड़ी तो चिकित्सक ने उसे दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन एंबुलेंस में प्रसूता को हाईवे के ही एक अन्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
इससे परिवारीजन आक्रोशित हो गए और शव लेकर वापस किरन हॉस्पिटल पहुंचे जहां हंगामा काटा जिससे डॉक्टर मौके से भाग निकला। हाईवे पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतका का शव कब्जे में लिया। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें