फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ग्राहक और दुकानदारों को जागरूक करने में जुटे व्यापारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्राहक और दुकानदारों को जागरूक करने में जुटे व्यापारी नेता
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना उर्फ बॉबी भैया की प्रेरणा से व्यापारियों ने ग्राहकों के साथ आम जनमानस को बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को अभियान की शुरुआत हृदय स्थल होली गेट से की गई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुराने बस अड्डे, विकास बाजार एवं इस क्षेत्र के सभी बैंक, प्रत्येक छोटे बड़े प्रतिष्ठान, सब्जी-फल विक्रेता एवं सड़क किनारे लगे ठेलों और आम जनमानस को मास्क का वितरण कर जागरूकता किया। कहा कि यह अभियान पूरे शहर में आगामी एक हफ्ते तक चलता रहेगा। अभियान में जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, शिव शंकर वर्मा, संरक्षक रामकिशन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री नंद किशोर गुसाई, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, राजकुमार गोयल, विकास खन्ना, बॉबी ब्रजवाणी, राकेश गौड़, विनोद महाबनिया, विनय तस्वीर, योगेश यादव, राजेंद्र यादव, जितेंद्र भाटिया, जोनी, लोकेश सिंह, महेश अग्रवाल, महेश सिंघल, विनोद मोदी, मनोज अग्रवाल, विजय शर्मा आदि जागरूकता अभियान में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें