फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बदली, कान्हा के भक्त अब ऐसे कर सकेंगे दर्शन

Thu, 06 Jan 2022 05:47 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर नए साल के मौके पर भारी संख्या में भक्त पहुंचे थे और कोरोना की सारी गाइड लाइन टूटी थीं। अब आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ कोविड की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य है। सिविल जज द्वारा मंदिर प्रबंधक को जारी आदेश में प्रवेश मार्ग पर कोविड टेस्टिंग डेस्क बनाने के साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कराने, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराने, मंदिर में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम करने को कहा गया है। मंदिर से निकासी के लिए गलियों में भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा है। मंदिर में स्थायी वन-वे व्यवस्था कर मंदिर के गेट संख्या दो व तीन से श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के साथ ही गेट संख्या एक व चार से निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है। गेट नंबर पांच गोस्वामी समाज के लिए आरक्षित रखा गया है।
मथुरा में लगातार आ रहे कोरोना के केस
मथुरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 48 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बुधवार को 28 संक्रमित मिले थे। अब संक्रमितों की संख्या सौ पार कर चुकी है। आज आई रिपोर्ट में न्यायाधीश की पुत्री कोरोना पॉजिटिव आई है। न्यायालय में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इतनी बढ़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में मंदिरों पर आने वाले कुछ श्रद्धालु भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें