फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पीआरवी गाड़ी में बस ने मारी टक्कर, दो सिपाही और होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी पीआरबी की गाड़ी में पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों सहित होमगार्ड घायल हो गया। एक्सप्रेसवे सुरक्षकर्मी व सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर पीआरबी गाड़ी 2632 पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवराम सिंह व कांस्टेबल रिषभ वर्मा तथा होमगार्ड पुष्पेंद्र शुक्रवार की रात ड्यूटी कर रहे थे। रोड गश्त करते हुए नोएडा से आगरा साइड सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80 गांव तेहरा के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बैठे थे। स्लीपर प्राइवेट बस चालक मान सिंह निवासी टोडा भीम राजस्थान गुड़गांव से सवारियां लेकर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहा था। माइल स्टोन 80 पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सिपाही, होमगार्ड घायल हो गए। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें